हर किसी का सपना होता है कि वह जीवन में एक बार विदेश जाए लेकिन इसे पूरा कर पाना काफी मुश्किल होता है।
आज हम आपको दक्षिण पूर्व एशिया के एक ऐसे देश के बारे में बताएंगे, जिसे आप कम बजट में एक्सप्लोर कर सकते हैं।
हम आपको दक्षिण पूर्व एशिया के खूबसूरत देश लाओस के बारे में बता रहे हैं। यहां आप नवंबर से अप्रैल के बीच आ सकते हैं।
लाओस में आप सुबह में Pha That Luang नाम के इस ऐतिहासिक मंदिर के दर्शन जरूर करें, जो अपनी सैकड़ों बुद्ध प्रतिमाओं के लिए जाना जाता है।
दोपहर में आप पटक्साई स्मारक के मनोरम दृश्य का आनंद ले सकते हैं। शाम में मेकांग नदी के पास सनसेट के खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।
आप वांग विएंग के प्रसिद्ध ब्लू लैगून और थाम चांग गुफा में जा सकते हैं। यहां आप आराम कर सकते हैं।
लाओस में लुआंग प्रबांग भी जा सकते हैं। यहां का इतिहास जानने के लिए आप रॉयल पैलेस म्यूजियम जा सकते हैं।
लाओस पहुंचने के लिए दिल्ली से यहां तक की राउंड ट्रिप के लिए एक व्यक्ति की टिकट की कीमत 44 हजार रुपए से शुरू है।
आपको भी एक बार यह देश जरूर विजिट करना चाहिए। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com