घोड़े की नाल घर के दरवाजे पर लगाएं, बरसेगा पैसा


By Akanksha Jain12, Apr 2024 05:06 PMjagran.com

क्या होती है घोड़े की नाल?

घोड़े के पैरों के तलवे में लोहे का एक यू शेप का सोल ठोंका जाता है जिससे घोड़े को चलने और दौड़ने में दिक्कत नहीं होती है। इस घोड़े की नाल के इस्तेमाल से आपके घर कभी धन की कमी नहीं होगी।

घर के दरवाजे पर लगाएं

अगर आप घर के दरवाजे पर घोड़े के नाल लगाते हैं तो घर में कभी भी पैसे की कमी नहीं होगी। घोड़े की नाल से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।

नेगेटिव एनर्जी होती है दूर

वैसे तो घर की नेगेटिविटी दूर करने के लिए कई तरह के उपाय हैं। साथ ही नेगेटिव एनर्जी को हटाने के लिए आप घोड़े की नाल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

पॉजिटिव एनर्जी आएगी

नेगेटिव एनर्जी दूर जाने के साथ साथ घर में घोड़े की नाल लगाने से पॉजिटिव एनर्जी का आगमन होता है। घोड़े की नाल से घर में सुख, शांति और समृद्धि का वास होता है।

आर्थिक तंगी होगी दूर

अगर आप घर की आर्थिक तंगी की परेशानी भी घोड़े की नाल से दूर होती है। घोड़े की नाल को घर में लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।

तिजोरी में रखें घोड़े की नाल

घर में धन की वृद्धि बढ़ाने के लिए आप घर की तिजोरी में घोड़े की नाल को काले कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखें।

जीवन में मिलेगी सक्सेज

अगर आपके काम बनते ही बिगड़ जाते हैं या फिर आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आप घोड़े की नाल की अंगूठी को शनिवार के दिन बीच की उंगली में धारण करें।

मानसिक तनाव से छुटकारा

अगर आप मानसिक तनाव से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप घोड़े के नाल की अंगूठी धारण करें, इससे कई फायदे होते हैं।

इसी तरह की और खबरे पढ़ने के लिए आप jagran.com पर विजिट कर सकते हैं।