फ्रिजी बालों से मिलेगा छुटकारा, लगाएं शहद के ये 7 मास्‍क


By Akshara Verma01, Feb 2025 02:58 PMjagran.com

शहद से बने 7 बेस्ट हेयर मास्क

शहद में कई ऐसे गुण होते हैं जो बालों के लिए फायदेमंद होते हैं। क्या आपके बाल भी काफी फ्रिजी और रूखें हो रहें हैं तो चिंता न करें, आज हम शहद से बनने वाले 7 ऐसे हेयर मास्क लेकर आएं हैं, जिससे आपके बाल फ्रिज-फ्री और शाइनी हो जाएंगें।

नारियल तेल और शहद हेयर मास्क

शहद और नारियल तेल बालों के लिए फायदेमंद होता है। इसे बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच शहद और 3 बड़े चम्मच दही को अच्छी तरह मिलाएं। दही बालों को मुलायम और फ्रिज फ्री बनाएगा। आप इस मास्क को हफ्ते में 1 बार जरूर लगाएं।

ग्रीन टी और शहद हेयर मास्क

ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं, जो बालों को मजबूत और शाइनी बनाते है। इसे बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच शहद में आधा कप ग्रीन टी मिलाएं। आप इसे बालों में स्प्रे करके अच्छे से मसाज करें और कुछ देर बाद गुनगुने पानी से धो लें।

केले और शहद का हेयर मास्क

अगर आप बालों को स्मूथ और फ्रिज फ्री बनाना चाहती हैं, तो यह हेयर मास्क आपके लिए एकदम परफेक्ट है। यह आपके बालों को अच्छे से पोषण देगा। साथ ही, सिल्की भी बनाएगा। इसे बनाने के लिए 1 पक्का हुआ केला लीजिए और 1 बड़ी चम्मच शहद डाल दीजिए। फिर, अच्छे से मिलाकर बालों में लगा लिजिएं।

अंडा और शहद हेयर मास्क

अंडा और शहद दोनों आपके बालों को नॉरिश और प्रोटीन देंगे। आप 1 अंडे में 2 बड़े चम्मच शहद डालकर मास्क को हफ्ते में 1 बार जरूर बालों में लगाएं।

जैतून और शहद का हेयर मास्क

जैतून का तेल बालों को चमक के साथ-साथ जड़ों को नमी भी प्रदान करता है। इसे बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच शहद में 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल मिलाएं और बालों में अच्छे से लगाएं।

एलोवेरा जेल और शहद हेयर मास्क

एलोवेरा स्कैल्प के लिए और बालों के विकास के लिए काफी अच्छा माना जाता है। आप लंबे, घने, फ्रिज फ्री बालों को रखने के लिए इस हेयर मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए 2 चम्मच में 3 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल डालें। फिर, मास्क को अच्छे से जड़ों के अंदर तक लगाएं।

दही और शहद हेयर मास्क

यह मास्क बालों के लिए बेहद अच्छा माना जाता है। दही बालों को चमकदार-मुलायम बना देती है। आप इसे 2 मिनट में बना सकते हैं। सबसे पहले 2 चम्मच शहद लें और 3 बड़े चम्मच दही लें। दोनों को अच्छे से मिलाएं और हो गया आपका पैक रेडी।

फ्रिजी बालों से छुटकारा पाने के लिए आप इन 7 हेयर मास्क को ट्राई कर सकते हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik