एक खूबसूरत त्वचा हर महिला की चाहत होती है। इसके लिए वे कई सारी फेशियल ट्रीटमेंट भी लेती हैं, लेकिन एक समय के बाद ग्लो चला जाता है। ऐसे में, किचन में मौजूद चीजों से आप खूबसूरती में चार-चांद लगा सकती हैं। DIY फेस मास्क आपकी त्वचा को पैंपर करने का बेस्ट तरीका है, जिससे आप बिना ज्यादा पैसे खर्च किए अपनी त्वचा की प्राकृतिक चमक को निखार सकती हैं।
डेड स्किन को एक्सफोलिएट करने के लिए दो बड़े चम्मच ओट्स को एक बड़े चम्मच शहद और थोड़े गर्म पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और गोलाकार गति में धीरे-धीरे मालिश करें। इस पैक को 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धो लें।
हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और दही में लैक्टिक एसिड गुण होता है, जो आपकी रंगत को निखारता है। एक चम्मच हल्दी पाउडर को दो बड़े चम्मच दही में मिलाएं पेस्ट तैयार करें। यह फेस पैक त्वचा को चमकदार बनाता है।
यह एक शक्तिशाली डिटॉक्सिफाइंग मास्क है, जो त्वचा से अशुद्धियों को बाहर निकालता है। एक्टिवेटेड चारकोल पाउडर को बेंटोनाइट क्ले और एलोवेरा जेल के साथ मिलाकर पैक तैयार करें और इसे 10-15 मिनट तक अपनी त्वचा पर लगाए। यह फेस पैक आपकी त्वचा को तरोताजा महसूस कराने में मदद करता है।
एवोकाडो में मौजूद नेचुरल ऑयल और शहद के नमी को बनाए रखने वाले गुण त्वचा को गहराई से पोषण और हाइड्रेट करते हैं। आधे एवोकाडो को मैश करें और इसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। इस पैक को 15-20 मिनट तक लगाएं और फिर चेहरा धो लें।
यह मास्क न केवल त्वचा को एक्सफोलिएट करता है, बल्कि कैफीन की मात्रा के कारण त्वचा को निखारता भी देता है। एक बड़ा चम्मच बारीक पिसी हुई कॉफी को कोको पाउडर और एक चम्मच शहद के साथ मिलाएं। फिर इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें और धीरे से धोएं।
ग्रीन टी में एंटी-ऑक्सीडेंट और शहद के एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। पीसे हुए ग्रीन टी को शहद के साथ मिलाकर एक मास्क बनाएं। इसे 10-15 मिनट तक लगाएं और गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
विटामिन और प्रोबायोटिक्स से भरपूर यह मास्क त्वचा को हाइड्रेट और पोषण देता है। एक पके केले को मैश करें और इसे दही के साथ मिलाएं। इस पैक को 15-20 मिनट तक लगा रहने दें और गुनगुने पानी से धो लें।
इन फेस पैक की मदद से आप घर बैठे ही निखरी और खूबसूरत त्वचा पा सकती हैं। ब्यूटी से जुड़ी तमाम खबरों के लिए जुड़े रहे jagran के साथ