आंखों के नीचे हो गए हैं काले घेरे? अपनाएं ये टिप्स


By Farhan Khan22, Sep 2025 01:40 PMjagran.com

आंखों के नीचे काले घेरे होना

आज के समय में आंखों के नीचे काले घेरे होना बेहद आम समस्या बन गई है। हालांकि इसे कम करने के लिए कुछ केमिकल प्रोडक्ट इस्तेमाल किए जाते हैं, लेकिन इनके अपने साइड इफेक्ट होते हैं।

आंखों के नीचे काले घेरे होने की वजह

आंखों के नीचे काले घेरे अक्सर थकान, नींद की कमी, स्ट्रेस, स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल और शरीर में पोषक तत्वों की कमी की वजह से हो सकते हैं। ऐसे में लाइफस्टाइल में बदलाव करें।

काले घेरे कम करने की टिप्स

आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो करने से आपकी आंखों के नीचे काले घेरे कम हो सकते हैं। आइए इन टिप्स के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

बादाम का तेल लगाएं

आंखों के नीचे काले घेरे को कम करने के लिए आप रात में सोने से बादाम का तेल घेरे वाली जगह पर लगाएं और हल्की मसाज करें। इसमें विटामिन-ई और ओमेगा-6 फैटी एसिड होता है।

आंखों पर खीरा रखें

अगर आप 10 मिनट तक खीरे के टुकड़े को अपनी आंखों पर रखते हैं, तो इससे आपको आंखों के नीचे बनने वाले काले घेरे कम हो सकते हैं। खीरे में विटामिन और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं।

भरपूर नींद लें

नींद और डार्क सर्कल्स का गहरा कनेक्शन माना जाता है। ऐसे में अगर आप कम नींद लेते हैं, तो इससे आपकी आंखों के नीचे काले घेरे हो सकते हैं। आपको 7-8 घंटे की नींद लेनी चाहिए।

गुलाब जल इस्तेमाल करें

गुलाब जल में ग्लिसरीन मिक्स करें और इस मिक्सचर को रूई की मदद से आंखों के नीचे लगाएं। तकरीबन 15 मिनट फेस वॉश कर लें। आपका काम हो जाएगा।

ठंडे चम्मच से डार्क सर्कल्स होंगे कम

आंखों के नीचे ठंडे चम्मच को रखने भी आपको डार्क सर्कल्स की समस्या से राहत मिल सकती है। इसके लिए आप चम्मच को फ्रिज में कुछ मिनट के लिए रख दें और फिर उसे आंखों के नीचे हल्के से रोल करें।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com