आज के इस डिजिटल युग में हमारा अधिकतर समय मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर की स्क्रीन पर गुजरता है। इसके चलते आंखों से जुड़ी समस्या होना भी नॉर्मल है। इन समस्या में आंखों का ड्राई होना भी शामिल है।
आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो करने से आपको ड्राई आंखों की समस्या से राहत मिल सकती है। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
ड्राई आंखों की समस्या से राहत के लिए आपको हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए। इन सब्जियों में विटामिन-सी, विटामिन-ए, और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक पाए जाते हैं।
ड्राई आंखों की समस्या से राहत के लिए ड्राई फ्रूट्स भी कम लाभकारी नहीं माने जाते। इनमें विटामिन-ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।
कहा जाता है कि नींद और आंखों को गहरा कनेक्शन माना जाता है। ऐसे में अगर आप कम नींद लेते हैं, तो इससे आपकी आंखें ड्राई हो सकती है। ऐसे में 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लें।
जब हमारे शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो हमारे साथ बहुत सी परेशानियां हो सकती हैं। इनमें आंखों का ड्राईनेस होना भी शामिल है। आपको दिन में 3 से 4 लीटर पानी पीना चाहिए।
आंखों की ड्राइनेस को दूर करने के लिए आपको अपने स्क्रीन टाइम पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आपको 20-20-20 का रूल फॉलो करना होगा। इस नियम के मुताबिक इसमें हर 20 मिनट में 20 सेकंड का ब्रेक लिया जाता है।
अगर आप अपनी आंखों को ड्राई होने बचाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप मूविंग आईज एक्सरसाइज कर सकते हैं। आपको यह एक्सरसाइज बीच-बीच में करते रहना है। काफी आराम मिलेगा।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com