खाली पेट कॉफी पीने से क्या होता है?


By Farhan Khan16, Oct 2025 02:13 PMjagran.com

सुबह में हेल्दी चीजें खाना

सुबह का टाइम बेहद जरूरी माना जाता है। इसके चलते आपको इस टाइम उन चीजों का सेवन करना चाहिए, जो शरीर के लिए रामबाण मानी जाती है। अनहेल्दी चीजें अक्सर आपको बीमार बना सकती है।

खाली पेट कॉफी पीना

आज हम आपको बताएंगे कि अगर आप खाली पेट कॉफी पीते हैं, तो इससे आपके शरीर में क्या हो सकता है? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।

खाली पेट कॉफी न पिएं

आपको खाली पेट कॉफी पीने से बचना चाहिए। इससे आपके पाचन तंत्र पर नेगिटिव असर पड़ सकता है क्योंकि कॉफी में एसिड मौजूद होता है। आपको कब्ज और एसिडिटी हो सकती है। आप ऐसा न करें।

हो सकती है बेचैनी

अगर आप खाली पेट कॉफी पीते हैं, तो इससे आपके शरीर में स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल का स्तर बढ़ जाता है, जिससे आप बेचैन और चिंतित महसूस करते हैं। बेहतर होगा कि आप कुछ खाने के बाद ही कॉफी पिएं।

हड्डियां हो सकती हैं वीक

जिन लोगों को खाली पेट कॉफी पीने की आदत होती है, तो इससे उनकी हड्डियां जड़ से वीक हो सकती है। इसके अलावा इनमें तेज दर्द भी हो सकता है। आपको ऐसा करने से बचना चाहिए।

सांस लेने में परेशानी

शरीर में विटामिन-बी12 अहम भूमिका निभाता है। अगर आप खाली पेट कॉफी पीते हैं, तो इससे आपके शरीर में विटामिन-बी12 की कमी हो सकती है। सांस लेने में तकलीफ हो सकती है।

सिर में दर्द होना

सुबह में खाली पेट कॉफी पीने का सबसे बड़ा नुकसान यह है कि इससे आपको डिहाइड्रेशन हो सकता है और डिहाइड्रेशन होने से सिर में दर्द या आपको चक्कर आ सकते हैं।

कॉफी लिमिट में पिएं

आपको खाली पेट कॉफी पीने से बचना चाहिए। इसके अलावा आपको कॉफी लिमिट में ही पीनी चाहिए। अधिक मात्रा में कॉफी पीने आपकी सेहत खराब हो सकती है।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com