उम्र बढ़ने के साथ-साथ शरीर में कई बदलाव होते हैं। इनमें से एक झुर्रियां हैं, जो चेहरे की खूबसूरत को कम कर देती है। हालांकि, झुर्रियों को इन घरेलू उपाय की मदद से कम किया जा सकता है।
शहद स्किन को मॉइस्चराइज करता है और दही हल्का एक्सफोलिएशन करता है। इसका पैक सप्ताह में 2-3 बार लगाएं। इससे त्वचा मुलायम और चमकदार बनती है।
एवोकाडो में विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं। इसे मैश करके चेहरे और गर्दन पर 10-15 मिनट लगाएं। यह स्किन की नमी को बढ़ती है और झुर्रियों को कम दिखता है।
पका हुआ केला मैश करके चेहरे पर लगाएं और 15-20 मिनट रखें। इसमें मौजूद विटामिन A और C स्किन की उम्र को कम दिखाने में मदद करते हैं।
रात में सोने से पहले चेहरे पर हल्का नारियल तेल लगाएं। यह स्किन को हाइड्रेट करता है, झुर्रियां धीरे-धीरे कम होती हैं और त्वचा की इलास्टिसिटी बढ़ती है।
झुर्रियों को कम करने के लिए ठंडी ग्रीन टी बैग्स आंखों और चेहरे पर रखें। ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं।
झुर्रियों को कम करने के लिए गाजर और शहद का पैक बेहतरीन है। गाजर के रस में शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। यह स्किन टोन सुधरता है और झुर्रियां कम दिखाई देती हैं।
घरेलू उपायों के साथ रोजाना 7-8 गिलास पानी पिएं। यह हाइड्रेशन और आराम झुर्रियों को दूर रखने में बहुत मदद करता है।
इन टिप्स की मदद से झुर्रियों को कम कर सकते हैं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva