हर किसी को कभी न कभी हिचकी आती ही है। यह एक आम समस्या है, लेकिन कई बार बहुत हिचकी आना कभी-कभी काफी परेशान कर सकता है।
इस हिचकी के कारण कई बार काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है, जैसे सिर में दर्द और पेट में हलचल सा महसूस होना।
अगर लगातार हिचकी आने लगे तो अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती हैं। ऐसे में घबराइए नहीं, घर में ही इन आसान नुस्खे की मदद से छुटकारा पाएं।
धीरे-धीरे एक गिलास ठंडा पानी पीना हिचकी रोकने का सबसे आसान और असरदार तरीका है। यह डायफ्राम को शांत करता है और हिचकी बंद हो जाती है।
गहरी सांस लें और उसे कुछ सेकंड रोककर रखें। फिर धीरे-धीरे छोड़ें। यह तकनीक आपके नर्वस सिस्टम को शांत करती है और हिचकी कम हो सकती है।
नींबू की खटास हिचकी के सिग्नल को ब्रेन तक पहुंचने से रोकती है। थोड़ा सा नींबू चूसना या उसका रस पीना हिचकी रोकने में मदद करता है।
एक चम्मच शहद को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से गले की नसें शांत होती हैं और हिचकी पर नियंत्रण पाया जा सकता है।
एक चुटकी चीनी को मुंह में रखकर कुछ देर चबाएं। इससे नसें डिस्ट्रैक्ट होती हैं और हिचकी रुक सकती है।
इन टिप्स की मदद से हिचकी से राहत पाएं। ऐसी ही तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva