मानसून का मौसम शुरू हो चुका है। इस मौसम में अक्सर हेल्दी फूड खाने की सलाह दी जाती है क्योंकि मानसून में इम्यूनिटी तेजी से गिरती है। इसके पीछे बैक्टीरिया पनपना एक मुख्य वजह है।
आज हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जिन्हें अपने डेली रूटीन में शामिल करने से आपकी इम्यूनिटी मजबूत हो सकती है। आइए इन योगासन के बारे में विस्तार से जानें।
भुजंगासन करने से आपके पेट का पाचन एकदम चकाचक हो सकता है। किडनी की फंक्शनिंग बेहतर हो सकती है। वहीं, इम्यूनिटी भी जड़ से मजबूत होने लगती है।
पेट के बल सीधे लेटकर पैरों के बीच थोड़ी दूरी रखें। अब हाथों को छाती के पास ले जाते हुए हथेलियों को नीचे टिका लें। गहरी सांस लेते हुए नाभि को ऊपर उठाएं।
नाभि को ऊपर उठाने के बाद आसमान की तरफ देखें। कुछ देर इसी मुद्रा में बने रहें। अब वापस नॉर्मल पोजीशन में आ जाए। आपको इस आसन से काफी फायदा मिलेगा।
जो लोग त्रिकोणासन करते हैं, तो इससे न सिर्फ आपकी इम्यूनिटी वीक होगी, बल्कि आपको कमर में होने वाले दर्द से भी निजात मिल सकती है। आप इसे कुछ इस तरह से कर सकते हैं।
त्रिकोणासन करने के लिए सबसे पहले योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। अपने दोनों पैरों के बीच 3-4 फीट की दूरी बनाकर रखें। अपने दोनों हाथों को जांघों के बगल में रखें।
इसके बाद अपनी बाहों को कंधे तक फैलाएं। फिर धीरे-धीरे सांस लेते हुए, दाएं हाथ को सिर के ऊपर ले जाएं। इस दौरान आपका हाथ कान को छूना चाहिए।
अब सांस छोड़ते हुए, अपने शरीर को बाईं तरफ को झुकाएं। इस दौरान आपके घुटने मुड़ने नहीं चाहिए। इस मुद्रा में कुछ देर बने रहें। अब वापस नॉर्मल पोजीशन में आ जाए।