कई बार चेहरे को निखारने की कोशिशों के बीच लोग अपनी गर्दन को नजरअंदाज कर देते हैं। ऐसे में गर्दन पर मौजूद काले दाग-धब्बे आपकी खूबसूरती को कम करने लगते हैं।
आज हम आपको 3 ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आजमाने से आपको काली गर्दन से छुटकारा मिल सकता है। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानें।
काली गर्दन से छुटकारा पाने के लिए आप हल्दी, दूध और बेसन से बना पेस्ट इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच बेसन और एक चम्मच दूध मिलाकर इसमें चुटकी भर हल्दी मिलाएं।
इन चीजों को अच्छे से मिलाएं। इसके बाद अब इस पेस्ट को गर्दन पर लगाएं और सूखने का इंतजार करें। जब सूख जाएं, तो गर्दन को धो लें।
आप शहद और नींबू की मदद से भी गर्दन के दाग-धब्बों से निजात पा सकते हैं। इसके लिए एक कटोरी में एक चम्मच नींबू के रस में एक चम्मच शहद मिलाएं।
अब इस तैयार पेस्ट को हल्के हाथों से गर्दन पर लगाएं। इस पेस्ट की मदद से आप न सिर्फ काली गर्दन से निजात पा सकेंगे। एक बार यह उपाय जरूर आजमाएं।
काली गर्दन से छुटकारा पाने के लिए बेसन और नींबू भी इस्तेमाल किया जा सकता है। एक कटोरी में एक चम्मच बेसन और एक चम्मच नींबू का रस मिलाएं और इस पेस्ट को गर्दन पर लगाएं।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com