Frizz Free बालों के लिए घर पर बनाएं ये हेयर मास्क, मिलेगी सैलून जैसी शाइन


By Priyam Kumari23, Jan 2025 08:00 AMjagran.com

बालों के लिए हेयर मास्क

फ्रिजी और बेजान बालों के लिए ओवरनाइट हेयर मास्क बहुत अच्छे होते हैं। ये हेयर मास्क रातभर बालों पर काम करते हैं और उन्हें मॉइश्चराइज करते हैं फ्रिज-फ्री बनाते हैं और कंडीशन करते हैं।

ओवरनाइट हेयर मास्क

हेयर मास्क बालों को पोषण भी देते हैं। आइए जानते हैं फ्रिज-फ्री बालों के लिए कुछ खास ओवरनाइट हेयर मास्क के बारे में।

शहद और दही मास्क

यह बालों को गहराई से मॉइस्चराइज करता है और उन्हें चमकदार बनाता है। इसलिए 1 चम्मच शहद और 2 चम्मच दही को मिलाकर बालों पर लगाएं और इसे रातभर बालों पर रहने दें। सुबह नॉर्मल पानी से बालों को वॉश कर लें।

अंडा और बादाम का तेल मास्क

अंडा और बादाम बालों के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप यह हेयर मास्क 1 अंडा और 2 चम्मच बादाम का तेल मिलाकर बना सकते हैं। इसके इस्तेमाल से बाल मुलायम और चमकदार होते हैं।

एलोवेरा और नारियल का तेल मास्क

एलोवेरा और नारियल के तेल को बराबर मात्रा में मिलाकर इसका मास्क बना लें। इसे बालों पर लगाकर रातभर के लिए छोड़ दें और सुबह शैम्पू करे लें। ऐसा करने से बाल मॉइश्चराइज और फ्रिज-फ्री होते हैं।

नारियल का तेल और ग्रीन टी मास्क

यह मास्क बालों को अंदर तक नमी प्रदान करता है, जिससे बालों का झड़ना कम होता है। नारियल का तेल में ठंडी ग्रीन टी को मिलाएं और इसे बालों पर अप्लाई करें।

जैतून का तेल और केला का मास्क

यह मास्क बालों की ग्रोथ को बढ़ाता है और बेजान बालों को नमी प्रदान करता है। आप एक पका केला को मैश करके उसमें जैतून का तेल मिलाएं और फिर इसे बालों और स्केल पर लगाकर रातभर छोड़ दें।

इसी तरह की तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva