चिकनगुनिया के मामले इन दिनों तेजी से सामने आ रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, चिकनगुनिया मच्छर से फैलने वाला बुखार है।
चिकनगुनिया में जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या सबसे ज्यादा परेशान करती है, जो कि एक गंभीर बीमारी है।
आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिन्हें फॉलो करने से आप चिकनगुनिया से राहत पा सकते हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
आयुर्वेद में गिलोय को चिकनगुनिया के साइड इफेक्ट्स को कम करने में असरदार माना गया है। इसके अलावा आयुर्वेदिक काढ़ा पी सकते हैं।
चिकनगुनिया के दौरान शरीर को आराम देना जरूरी है। ज्यादा काम न करें और जितना हो सकें, आराम करें।
पर्याप्त पानी पीने से शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद मिलती है। इसके आपको चिकनगुनिया से राहत मिल सकती है।
रोजाना नारियल पानी पीएं। हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं। पपीता का जूस पीएं और दलिया खाएं। डाइट में लिक्विड ज्यादा लें।
विटामिन-सी से भरपूर फल या खाना शामिल करें। फिर भी राहत नहीं मिल रही है, तो ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करें।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com