सर्दी के कारण सूजी हुई उंगलियों का इलाज कैसे करें?


By Farhan Khan30, Nov 2024 07:00 AMjagran.com

सर्दियों का मौसम

सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। इस दौरान अक्सर हाथ-पैर की उंगलियों में सूजन आ जाती है। इनमें खुजली भी बहुत होती है।

करें ये उपाय

अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो ऐसे में ये उपाय किसी रामबाण से कम नहीं है। आइए इन उपायों के बारे में जानें।

गुनगुना पानी

हाथ-पैर की उंगलियों की सूजन दूर करने के लिए गुनगुना पानी एक बेहतर विकल्प हो सकता है। आप कुछ इस तरह से इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

हाथ और पैर को डुबोए

एक टब या बाल्टी में गुनगुना पानी लें। इसमें थोड़ा नमक या एक चम्मच बेकिंग सोडा डालें। अब इसमें हाथ और पैर को तकरीबन 10-15 मिनट तक डुबोकर रखें।

सरसों के तेल से करें मालिश

आप सरसों के तेल से हाथ-पैरों की अच्छे से मालिश कर सकते हैं। आपको मालिश हीटर के सामने बैठकर करें।

पैरों में नहीं होगी खुजली

इससे दर्द कम होगा और पैरों में खुजली भी नहीं होगी। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।

खाएं लहसुन

लहसुन में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में हाथ-पैरों की सूजन राहत के लिए आप खाली पेट 1-2 कच्ची लहसुन की कली खा सकते हैं।

काली मिर्च

एक चम्मच सरसों के तेल में कुछ काली मिर्च को कूट लें और इसे सूजन वाली जगह पर लगाएं। इससे आपको राहत म‍िलेगी।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com