लिवर हमारे शरीर का अहम भागों में से एक है। यह खाना पचाने और शरीर को डिटॉक्स करने में अहम भूमिका निभाता है।
वहीं हमारी रोजमर्रा की आदतें और खान-पान की वजह से लिवर को नुकसान हो सकता है। जिस पर ध्यान दिया जाना चाहिए।
आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जो लिवर को डैमेज होने से बचा सकते हैं। आइए इन फूड्स के बारे में जानें।
बेरीज एंटी-ऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर होती हैं, जो लिवर को हमेशा स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती हैं।
सैलमन, मैकरेल और सारडीन जैसी फैटी फिश का सेवन करने से आपका लिवर डैमेज नहीं होता।
इन फैटी फिश में ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होते हैं। आपको रोज इनका सेवन करना चाहिए।
ग्रीन टी का नियमित सेवन करने से लिवर डैमेज नहीं होता क्योंकि इसमें कैटेचिन और एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं।
हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, मेथी, और सरसों का सेवन करने से लिवर को किस प्रकार की कोई बीमारी नहीं होती।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com