खाने के बाद आती है खट्टी डकार, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे


By Ashish Mishra24, Apr 2024 04:45 PMjagran.com

खट्टी डकार आना

अक्सर लोगों को खाना खाने के बाद खट्टी डकार आती है। आइए जानते हैं कि खट्टी डकार आने पर कौन से घरेलू उपाय करने चाहिए?

खानपान में बदलाव

कई बार व्यक्ति स्वाद के लिए कुछ भी खा लेता है। जिसकी वजह से खट्टी डकार आने लगती है। इससे दूर करने के लिए कई नुस्खे अपनाने चाहिए।

घरेलू उपाय करना

पाचन से जुड़ी समस्या होने पर घरेलू उपाय करना फायदेमंद होता है। ये उपाय करने से गैस और अपच जैसी समस्या भी दूर होने लगती है।

सौंफ का पानी पिएं

खट्टी डकार से बचने के लिए खौंफ का पानी पीना फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है। 1 गिलास पानी में एक चम्मच सौंफ डालकर उबाल लें। इसके बाद इसे छानकर पी लें।

नींबू पानी में काला नमक मिलाएं

खट्टी डकार से राहत के लिए नींबू के पानी में काला नमक मिलाएं। इन दोनों को मिलाकर पीने से खट्टी डकार से आराम मिलने लगता है। नींबू पानी पेट के पीएच को बनाए रखता है।

हींग खाएं

इसे पाचन के लिए सबसे बेहतर माना जाता है। खट्टी डकार से राहत के लिए गुनगुने पानी के साथ हींग खा सकते हैं। इसे खाने से पाचन दुरुस्त रहता है।

अजवाइन का सेवन करें

अगर खाने के बाद खट्टी डकार आती है, तो अजवाइन का सेवन करना अच्छा माना जाता है। यह डाइजेस्टिव जूस को बढ़ाता है जिससे खट्टी डकार से राहत मिलने लगती है।

अदरक चबाएं

खट्टी डकार को दूर करने के लिए अदरक चबाना चाहिए। इससे पाचन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है। इसके साथ ही गैस और कब्ज जैसी परेशानियों से भी छुटकारा मिलने लगता है।

पढ़ते रहें

शरीर से रोगों को दूर करने के उपाय जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

सोने से पहले वॉक करने से क्या फायदे होते हैं?