कुछ लोगों की पलकें बेहद हल्की और नाजुक होती है। इसके लिए तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल किए जाते हैं। इन प्रोडक्ट्स के अपने साइड इफेक्ट्स होते हैं।
आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो करने से आपकी पलकें घनी और लंबी हो जाएंगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें, ताकि आपको सही जानकारी हो सकें।
एलोवेरा जेल भी पलकों को घना और लंबा बना सकता है। एलोवेरा जेल विटामिन-ए, विटामिन-सी, विटामिन-ई, फोलिक एसिड, मैग्नीशियम और पोटेशियम होता है।
एलोवेरा जेल निकालें और इस जेल को निकालकर अपनी पलकों पर लगाएं। तकरीबन 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। कुछ ही दिनों में आपको फर्क नजर आ जाएगा।
जैतून का तेल भी पलकों के लिए बेस्ट माना जाता है। इस तेल में विटामिन-ई, पॉलीफेनोल्स, मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड, विटामिन-के, विटामिन-ए और विटामिन-डी होता है।
जैतून का तेल गर्म करें और इस तेल को उंगली से पलकों पर लगाएं। तकरीबन आधे घंटे बाद फेस वॉश कर लें। आपको कुछ ही दिनों में फर्क नजर आ जाएगा।
आप अपनी पलकों पर नारियल का तेल लगा सकते हैं। इसमें लॉरिक एसिड, पामिटिक एसिड, विटामिन-ई, विटामिन-के, आयरन और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं।
रात को सोने से पहले कॉटन स्वैब की मदद से नारियल तेल पलकों पर लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से 2-3 मिनट तक मसाज करें और सुबह गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com