घनी पलकों के लिए असरदार घरेलू चीजें


By Akshara Verma10, Apr 2025 12:30 PMjagran.com

घनी पलकों के लिए घरेलू चीजें

पलकें हमारे चेहरे को सबसे ज्यादा अट्रैक्टिव बनाती हैं। लेकिन, कभी-कभी पतली और कमजोर पलके चेहरे की सुंदरता को कम कर देती हैं, जिसके कारण लड़कियां मस्कारा लगाना पसंद करती हैं। परंतु, क्या आप जानते हैं कि कुछ घरेलू चीजें इन्हें मजबूत और घनी भी बना सकती हैं। आइए जानते हैं।

नारियल तेल लगाएं

नारियल तेल बालों को लंबा और शाइनी बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता हैं। लेकिन, इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-फंगल के गुण पलकों को झड़ने से बचाते हैं। साथ ही, उन्हें खूबसूरत भी बनाते हैं।

ग्रीन टी लगाएं

ज्यादातर लोगों ग्रीन टी को पतला होने के लिए पीना पसंद करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इससे पलकों को भी घना किया जा सकता है। इसमें मौजूद फ्लेवोनॉयड्स काफी फायदेमंद होते है। आप 10 मिनट के लिए अपनी आंखों पर लगा सकते हैं।

एलोवेरा जेल लगाएं

एलोवेरा स्किन के साथ- साथ पलकों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद कई तरह के गुण आपकी पलकों को लंबा और घना करने में मदद करेंगे।

अंडे की सफेदी लगाएं

लड़कियां अंडे की सफेदी को शाइनी और लंबे बाल पाने के लिए इस्तेमाल करती हैं। लेकिन, आप कॉटन को इसमें डुबोकर हल्के हाथों से लंबी पलके करने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

बादाम का तेल लगाएं

बादाम के तेल में बायोटिन और विटामिन ई की मात्रा पाई जाती हैं, जो पलकों को मजबूत और शाइनी बनाने में मदद करती है। आप इसे रोज सुबह उठने के बाद या सोने से पहले लगाएं, जिससे आपको निखार नजर आने लगेगा।

जैतून का तेल लगाएं

जैतून के तेल में विटामिन ए और ई पाएं जाते हैं, जो आपकी पलकों को लंबा और शाइनी बनाने में मदद करेगा। साथ ही, उन्हें अट्रैक्टिव बनाएगा।

शहद लगाएं

शहद एक नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। आप पलकों को हैवी और चमकदार बनाने के लिए इसका उपयोग जरूर करें। साथ ही, आप इसे रात भर लगाकर सो सकते हैं।

आप इन घरेलू चीजों से अपनी पलकों को घनी और अट्रैक्टिव बना सकते हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बनें रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: FreePik