होलिका दहन पर रहेगा भद्रा का साया, जानें शुभ मुहूर्त


By Ashish Mishra10, Mar 2025 11:11 AMjagran.com

होलिका दहन 2025

होली के एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है। वहीं, इस बार होलिका दहन पर भद्रा का साया रहेगा। आइए जानते हैं कि होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त कब है?

होलिका दहन कब है?

पंचांग के अनुसार, इस साल 13 मार्च 2025 को होलिका दहन किया जाएगा। इस दिन पूजा-पाठ करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।

होलिका दहन शुभ मुहूर्त

ज्योतिषियों की मानें तो 13 मार्च को होलिका दहन का समय देर रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर 12 बजकर 30 मिनट तक है। इस शुभ मुहूर्त में होलिका दहन करना शुभ होगा।

होलिका दहन पर भद्रा का समय

पंचांग के अनुसार, 13 मार्च को भद्रा का साया सुबह 10 बजकर 35 मिनट से लेकर देर रात 11 बजकर 26 मिनट तक है। भद्रा के दौरान होलिका दहन भी नहीं किया जाएगा।

होलिका दहन मंत्र

इस दौरान अहकूटा भयत्रस्तैः कृता त्वं होलि बालिशैः। अतस्वां पूजयिष्यामि भूति-भूति प्रदायिनीम् मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

चौमुखी दीपक जलाएं

होलिका दहन के दिन रात में चौमुखी दीपक में सरसों का तेल डालकर जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

होलिका की परिक्रमा करें

होलिका दहन के लिए सात बार अग्नि की परिक्रमा करें। ऐसा करने से सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं और जीवन में तरक्की के योग बनते हैं।

तामसिक चीजें न खाएं

ऐसी मान्यता है कि होलिका दहन के दिन तामसिक चीजें जैसे-मांस-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। इसे खाने से धन हानि और रोगों को सामना करना पड़ सकता है।

पढ़ते रहें

होलिका दहन के समय ध्यान रखने वाली बातों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ