Aaj Ka Rashifal 10 March: इन 4 राशियों को करना पड़ेगा परेशानी का सामना


By Ashish Mishra10, Mar 2025 08:54 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज आप अपने को स्वस्थ महसूस करेंगे। साथ ही आज आपको कोई विशेष पद या दायित्व कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। नौकरी में यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिल सकती है।

वृषभ राशिफल

आज का दिन अधिक परिश्रम वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। इस कारण स्वास्थ्य में कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में अपने साझेदारों से सतर्क रहें।

मिथुन राशिफल

आज आप का दिन परेशानियों से भरा रह सकता है। आपका पुराना कोई विवाद फिर से सामने आ सकता है, जिस कारण आपको परेशानी उठाना पड़ सकती है। आज कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति में आप गिरावट महसूस करेंगे।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है। कोई बड़ा निर्णय कार्यक्षेत्र में आज आप ले सकते हैं, जिसका असर आपकी लाइफ पर दिखाई पड़ेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी

सिंह राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी कार्य विशेष के लिए यदि आप सोच रहे हैं, तो आज उसको पूरा करने के लिए आज का दिन आपके लिए सफलतादायक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा।

कन्या राशिफल

आज का दिन भागदौड़ से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आज परिवर्तन होने से आपको काम के चलते बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा आदि में सावधानी बरतें। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें।

तुला राशिफल

आज का दिन वाहन आदि का प्रयोग या लंबी यात्रा पर आप जाएं, तो संभलकर करें। मौसम के हिसाब से परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण मानसिक चिंता बनी रहेगी।

वृश्चिक राशिफल

आज आप चाहे तो कोई नया कार्य शुरू कर सकते है, जिसमें आपको कुछ लोगों का आर्थिक सहयोग मिल सकता है, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। साथ ही आपको परिवार में मान सम्मान मिलेगा।

धनु राशिफल

आज आप कोई नया वाहन मकान खरीदने का प्लान कर सकते हैं। आपको आपके परिवार में मित्रों से सहयोग मिलेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिल सकती है।

मकर राशिफल

आज आपके लिए कोई दुखद समाचार मिल सकता है। परिवार या मित्रों में आप किसी अपने को आज खो सकते हैं, जिस कारण मन उदास रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे।

कुंभ राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है। मौसम के चलते अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। आज आप व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठाएं।

मीन राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई नया बड़ा कार्य आपको आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं।