साल 2024 में रंगों का त्योहार यानी होली 25 मार्च को मनाई जाएगी। इसके एक दिन पहले यानी 24 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, होलिका दहन में बुराइयों को जलाकर अच्छाइयों के साथ होली का पर्व मनाया जाता है।
होलिका दहन के समय आप कई तरह के उपाय और टोटके कर सकते हैं। इन उपायों को करने से कई सारी समस्याएं दूर होती हैं।
अगर आप अपने घर से नकारात्मक ऊर्जा को हटाना चाहते हैं तो आप मिट्टी के पात्र में लौंग और कपूर लेकर घर में घुमाएं। इससे नेगेटिव एनर्जी दूर होती है।
होलिका दहन के दिन सुबह अगर आप हवन करते समय आम की लकड़ी और कपूर का इस्तेमाल करते हैं, तो पति-पत्नी के रिश्ते में मजबूती आती है और तनाव दूर होता है।
होलिका दहन के दिन कपूर को घी में डूबा कर जलाएं और इसका धुआं पूरे घर में फैलाएं। इस उपाय को करने से आपके घर में सुख, शांति और समृद्धि आएगी।
होलिका दहन की रात में कुछ गुलाब की पंखुड़ियां लें और कपूर के साथ उन्हें जला दें। अब इस राख को होलिका अग्नि में विसर्जित करें इससे आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगा।
होली के दिन आप कपूर की 5 गोलियां एक गुड़हल के फूल के साथ माता लक्ष्मी को अर्पित करें और पैसों वाले स्थान में रख दें। इस कपूर को 11 दिन बाद तिजोरी से बहार निकालें और इसे लौंग के साथ जलाएं।