क्या करने से घर में सुख शांति आती है?


By Amrendra Kumar Yadav19, Mar 2024 03:39 PMjagran.com

घर में खुशहाली

सभी लोग घर में खुशहाली चाहते हैं और इसके लिए मेहनत और उपाय भी करते हैं, घर में खुशहाली का संबंध पॉजिटिव एनर्जी से होता है, वहीं घर में नेगेटिविटी आने से सुख-शांति बाधित होती है।

वास्तु शास्त्र के उपाय

वास्तु शास्त्र में पॉजिटिव एनर्जी के लिए तमाम उपाय बताए गए हैं, इन उपायों को अपनाने से जीवन में खुशहाली आती है और सुख-समृद्धि आती है।

साफ-सफाई का विशेष महत्व

पॉजिटिविटी का सीधा संबंध साफ-सफाई से होता है, इसलिए घर में सदैव साफ-सफाई रखें और सामान को व्यवस्थित रखें। ऐसा करने से घर में खुशहाली आती है।

नमक पानी से लगाएं पोंछा

अगर घर में बेवजह किसी से विवाद रहता है और नेगेटिव एनर्जी के कारण काम में मन नहीं लगता तो घर में रोजाना नमक पानी से पोंछा लगाएं, ऐसा करने से घर में पॉजिटिविटी आती है।

तुलसी पूजा करें

घर में तुलसी पूजा जरूर करनी चाहिए, तुलसी के पौधे में माता लक्ष्मी का वास माना जाता है। रोजाना सुबह तुलसी के पौधे में जल अवश्य दें और शाम के समय घी का दीपक जलाएं, ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में खुशहाली रहती है।

शाम के समय जलाएं दीपक

शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर दीपक जलाना चाहिए, ऐसा माना जाता है कि शाम के समय मुख्य द्वार पर दीपक जलाने से घर में पॉजिटिविटी का संचार होता है और मां लक्ष्मी का आगमन होता है।

रोजाना सूर्य देव को जल दें

घर की नेगेटिविटी को दूर करना चाहते हैं तो रोजाना सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को जल दें, ऐसा करने से कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और मान-सम्मान में वृद्धि होती है।

मुख्य द्वार पर लगाएं आम के पत्तों का तोरण

घर के मुख्य द्वार पर आम के पत्तों का तोरण लगाना चाहिए, ऐसा करने से घर की नेगेटिविटी दूर होती है पॉजिटिविटी का संचार होता है।

घर में खुशहाली के लिए वास्तु की इन टिप्स का पालन कर सकते हैं, वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com