Holi Dishes: होली का मजा होगा दोगुना, बनाएं भांग की ये 4 डिशेज


By Shradha Upadhyay21, Mar 2024 09:54 PMjagran.com

होली 2024

इस साल रंगों का त्यौहार होली 25 मार्च 2024 को मनाया जा रहा है। जिसका हर किसी को काफी इंतजार रहता है।

होली डिशेज

ऐसे में होली की बात हो और खाना पीने का जिक्र न हो ऐसा तो मुमकिन नहीं है। होली खेलने को लेकर एक्साइटमेंट के साथ तरह-तरह के व्यंजनों का भी लोग इंतजार करते हैं।

भांग की डिशेज

इसके साथ ही होली वाले दिन भांग पीने का भी लोगों में जबरदस्त क्रेज रहता है। ऐसे में आज हम आपको भांग से बनने वाली कुछ डिशेज की लिस्ट बताने जा रहे हैं। जो कि आपके होली के मजा को दोगुना कर देंगी।

भांग की लस्सी

सबसे पहले भांग की लस्सी जिसको अधिकतर सभी लोग जानते होंगे। और कई लोगो ने इसे ट्राई भी किया होगा। इसको आप आसानी से घर पर तैयार कर सकती हैं।

भांग का पकौड़ा

इसके अलावा आप भांग के पकौड़े भी बना सकती हैं। इसके लिए आपको जिसके भी पकौड़े बनाने है उसको काट लें और बेसन के घोल में वो सब्जियां और भांग की पत्तियां डालकर मिक्स करके बना लें।

भांग की चटनी

भांग की चटनी भी आप बना सकते हैं। इसके लिए आपको धनिया मिर्च टमाटर में भांग की पत्तियां मिक्स करनी हैं और पीस लेना है।

भांग की बर्फी

भांग की बर्फी भी होली पर अच्छा ऑप्शन है। इसको बनाने के लिए मावा, चीनी , ड्राई फ्रूट्स और भांग मिलाकर इसकी बर्फी बनाई जा सकती है।

भांग का दही वड़ा

आप दही वड़े के घोल में भांग मिलाकर दही वड़े तैयार कर सकती हैं। ये आपके होली के मजे को दोगुना बढ़ा देंगे।

जायके से जुडी हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ