कटक के ऐतिहासिक बारबाटी स्टेडियम में आयोजित भव्य रंगारंग कार्यक्रम के साथ हॉकी विश्व कप 2023 का आगाज हो गया।
13 से 29 जनवरी तक भुवनेश्वर कलिंग स्टेडियम एवं राउरकेला के बिरसामुंडा स्टेडियम में खेले जाने वाले विश्व हॉकी कप का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।
इस समारोह का उद्घाटन ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, एफआईएच के अध्यक्ष तैयब विक्रम, भारत सरकार के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने किया।
इस आयोजन में खेल के साथ ओडिशा की कला एवं संस्कृति की अमिट छाप देखने को मिली।
खासकर हॉकी है दिल मेरा गीत पर पद्मश्री गुरु अरुणा महांती एवं साथी कलाकारों के द्वारा प्रदर्शित नृत्य देख पूरा बारबाटी स्टेडियम झूम उठा।
एक तरफ जहां स्थानीय ओडिशा नृत्य संगीत के जलवे दिखे तो वहीं, दूसरी तरफ बॉलीवुड कलाकारों ने संगीतम ताल पर भारतीय संस्कृति की छटा सबके सामने रख दी।
ओडिआ अभिनेता सब्यसाची एवं अभिनेत्री अर्चिता ने ओडिआ गीत से झिअ को जेबे मूं देखिचि... चल जिबा चिलिका... जैसे गीतों पर नित्या विनेकर उत्सव में चार चांद लगा दिया।
पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन मनीष पाल एवं गौहर खान ने किया। समारोह में दिशा पटानी, रणवीर सिंह एवं अन्य तमाम साथियों की प्रस्तुति ने उत्सव में चार चांद लगा दिया।