हिना खान बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री हैं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाई। एक्टिंग के अलावा हिना खान का फैशन सेंस भी बेहद कमाल का है।
हिना खान एक से बढ़कर एक सूट पहनती हैं। ऐसे में हम आपको उनके कुछ सूट लुक्स दिखाने जा रहे हैं, जिनसे टिप्स लेकर आप रमजान के लिए अपना सूट खरीद सकती हैं।
इन दिनों बैंगनी कलर काफी ट्रेंड में है। अगर आप अनारकली नहीं पहनना चाहती हैं, तो इस तरह के फुल लेंथ सूट को ऑप्शन रख सकती हैं। इसमें आपका लुक भी अच्छा दिखेगा।
रमजान के महीने में खास सूट पहनने के लिए हिना खास जैसा शरारा सेट तैयार कराएं। इस तरह के लाइटवेट सूट आपको रॉयल लुक देगा।
सूट में रॉयल और सबसे खूबसूरत दिखने के लिए अनारकली गाउन से बेस्ट शायद कुछ भी नहीं। रमजान के महीने में आप इसे इफ्तार की पार्टी में कैरी कर सकती हैं।
रमजान के महीने में किसी खास मौके पर कुछ हैवी पहनना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस की तरह ही सलवार सूट कैरी करें। इसके साथ दुपट्टा जरूर स्टाइल करें, क्योंकि दुपट्टा आपका लुक और प्यारा बना देगा।
अगर आप लाइटवेट सूट पहनना पसंद करती हैं, तो इस तरह के चिकनकारी सूट को ट्राई करें। इसके साथ आप ऑक्सीडाइज ज्वेलरी कैरी करें।
सूट में सिंपल और सोबर लुक चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं। उन्होंने फ्लोरल प्रिंट सूट को दुपट्टे के साथ खूबसूरत तरीके से पहना है।
फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@realhinakhan)