चेहरे पर ऐसे लगाएं कच्चा आलू, त्वचा की रंगत में होगा सुधार


By Farhan Khan01, Mar 2025 04:00 PMjagran.com

कच्चे आलू में मौजूद पोषक तत्व

कच्चे आलू में विटामिन-सी, बी कॉम्प्लेक्स, पोटेशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ और चमकदार बनाने में मदद करते हैं।

त्वचा की रंगत में सुधार के लिए ऐसे लगाएं कच्चा आलू

आज हम आपको बताएंगे कि स्किन पर किस तरह से कच्चा आलू लगाने से त्वचा की रंगत में सुधार हो सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

स्किन पर कच्चा आलू लगाने के फायदे

हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, कच्चे आलू में कैटेचिन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो त्वचा पर होने वाले दाग-धब्बों को कम करने में मदद करता है।

जलन और खुजली से राहत

आलू में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो सूजन और रेडनेस को कम करने में मदद करते हैं। यह जलन और खुजली से राहत दिलाता है।

आंखों के आसपास की त्वचा को बनाता है चमकदार

आलू में ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो आंखों के नीचे के काले घेरे को कम करने में मदद करते हैं। यह आंखों के आसपास की त्वचा को हल्का और चमकदार बनाता है।

स्किन पर कच्चा आलू लगाने का तरीका

आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकाल लें और इसे रुई की मदद से चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

कच्चे आलू का पेस्ट लगाएं

आलू को कद्दूकस करके उसका पेस्ट बना लें और इसे चेहरे पर लगाएं। 15-20 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें। आपको काफी आराम मिलेगा।

लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com