दिल्ली में फुटवियर के लिए कौन-से बाजार बेस्ट हैं?


By Priyam Kumari01, Mar 2025 12:42 PMjagran.com

बेस्ट फुटवियर कहां से लें?

फैशन के दौर में जूते-चप्पल पहनने का शौक हर किसी को होता है। लेकिन ज्यादातर लोग इस बात को लेकर परेशान रहते हैं कि अपने बजट में बेस्ट जूते कहां से खरीदें।

दिल्ली की फुटवियर मार्केट्स

अगर आप फुटवियर खरीदने की सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं दिल्ली की बेस्ट मार्केट्स के बारे में, जहां आप अपने बजट में फुटवियर खरीद सकते हैं।

सदर बाजार

सदर बाजार दिल्ली का सबसे पुराना और फेमस मार्केट है। यहां पर आपको हर तरह के फुटवियर मिल जाएंगे। साथ ही, एक से बढ़कर एक डिजाइन भी देखने को मिलेंगे।

लाजपत नगर

लाजपत नगर फुटवियर खरीदने के लिए बेहतरीन बाजार है। यहां महिलाओं के चप्पल से लेकर सैंडल तक मिलेंगे। साथ ही, पुरुषों के जूते, लाहैरी जूते, पंजाब जूते व अन्य वैरायटी भी आसानी से मिल जाएंगी।

चांदनी चौक

दिल्ली का सबसे पुराना बाजार चांदनी चौक जूते की दुकानों के लिए मशहूर है। यह आपको हर तरह के फुटवियर डिजाइन अच्छे रेट में मिल जाएंगे।

करोल बाग

फेमस फुटवियर बाजार में से एक करोल बाग भी है। यहां आपको सस्ते और सबसे अच्छे जूते-चप्पल आसानी से मिल जाएंगे। करोल बाग में आपको फुटवियर में कई ऑप्शन्स देखने को मिलेंगे।

सरोजनी नगर

सरोजनी नगर को भला कैसे भूल सकते हैं। यहां न सिर्फ सस्ते कपड़े मिलते हैं, बल्कि फुटवियर के मामले में भी मार्केट ये बेस्ट है। बच्चों से लेकर बड़ों तक के यहां फुटवियर्स के काफी ऑप्शन्स हैं।

सस्ते फुटवियर बाजार

दिल्ली के इन बाजारों में काफी सस्ते और अच्छे फुटवियर आपके मिल जाएंगे। अगर आप भी फुटवियर के शौकीन हैं, तो यहां एक बार जरूर जाएं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Canva