यूरिक एसिड एक नेचुरल पदार्थ है, जो शरीर में प्यूरीन नाम के कंपाउंड के टूटने से बनता है। जब शरीर में यूरिक एसिड बढ़ने लगता है, तो जोड़ों में दर्द होने लगता है।
अगर आप भी शरीर में बढ़ते यूरिक एसिड से परेशान है, तो ऐसे में आपको यह चटनी खानी चाहिए। आपको काफी आराम मिलेगा। आइए इसके बारे में जानें।
हम आपको तुलसी के पत्तों की चटनी के बारे में बता रहे हैं। तुलसी में एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं जो यूरिक एसिड के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं।
इसके लिए तुलसी के पत्ते को अच्छी तरह धोकर बारीक काट लें। हरी मिर्च, अदरक और लहसुन को भी बारीक काट लें। सभी सामग्री को एक मिक्सर में डालकर पीस लें।
इसमें नींबू का रस और नमक मिलाकर एक चिकनी चटनी बना लें। इस चटनी को अपनी डाइट में सुबह और शाम शामिल करें। आपको काफी फायदा मिलेगा।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, तुलसी के पत्तों में इम्यूनोमॉड्यूलेटरी गुण पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
तुलसी की चटनी खाने से कब्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। पाचन तंत्र के लिए यह फायदेमंद होती है। आपको भी इस चटनी का सेवन करना चाहिए।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com