लड़कियों को रमजान के महीने में खूबसूरत और अट्रैक्टिव एथनिक आउटफिट्स की तलाश रहती है। अगर आप भी फैंसी आउटफिट्स ढूंढ रही हैं, तो चिंता न करें, आज हम Chitrangada Singh के आउटफिट्स लेकर आए हैं, जिनसे आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
सिंपल येलो साड़ी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस तरह की साड़ी के साथ आप लूज मेसी बन हेयर स्टाइल को ट्राई कर सकती हैं। यह आपको गॉर्जियस लुक देगी।
डीप वी नेक ब्लाउज के साथ एक्ट्रेस का लहंगा अट्रैक्टिव लुक दे रहा है। पार्टी में आप डार्क मेकअप के साथ Chitrangada के स्टाइल को कॉपी कर सकती हैं।
ब्लैक मिरर वर्क साड़ी में एक्ट्रेस बला की खूबसूरत लग रही हैं। साथ ही, नूडल स्ट्रैप ब्लाउज एक्ट्रेस के लुक में चार चांद लगा रहा है। आप इफ्तार पार्टी में एक्ट्रेस के लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं।
रमजान की दिनों में ग्रीन कलर को बेहद मान्यता दी जाती हैं, तो एक्ट्रेस का यह अनारकली सूट आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है। लूज ट्विस्टेड ब्रेड हेयर स्टाइल आपके लुक में चार चांद लगा देगा।
आजकल यह साड़ी और कलर ट्रेंड में है। एक्ट्रेस ने इस फ्लोरल एंब्रॉयडरी साड़ी के साथ डीप नेक ब्लाउज को स्टाइल किया है। आप लॉन्ग इयररिंग्स के साथ पहनकर गॉर्जियस लुक कैरी कर सकती हैं।
लाइट एंब्रॉयडरी वाले सूट में एक्ट्रेस खूबसूरत लग रही है। साथ ही, डिजाइनर इयररिंग्स लुक की चमक को दोगुना कर रहे है। आप खूबसूरत और अट्रैक्टिव दिखने के लिए सूट को कॉपी कर सकती हैं।
रमजान के दिनों में स्टाइलिश लुक कैरी करने के लिए आप एक्ट्रेस के लुक्स को ट्राई कर सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए देखते रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@chitrangda)