Hina Khan के ये साड़ी-सूट पहनें, नई -नवेली दुल्हन दिखेंगी खूबसूरत


By Priyam Kumari16, Jan 2025 12:00 PMjagran.com

फैशन आइकन Hina Khan

बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस हिना खान अपनी अदाओं से सबका दिल जीत लेती हैं। 37 साल की उम्र में भी एक्ट्रेस अपने शानदार ड्रेसिंग सेंस से महिलाओं को इंस्पायर करती हैं।

Hina Khan के साड़ी-सूट लुक्स

वेस्टर्न हो या फिर इंडियन एक्ट्रेस हर आउटफिट में बेहद कमाल नजर आती हैं। आज हम आपको उनके साड़ी और सूट के कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं, जिन्हें आप भी ट्राई कर सकती हैं।

फ्लोरल प्रिंट टिशू साड़ी

हिना फ्लोरल प्रिंट नियोन कलर की टिशू साड़ी में काफी स्टाइलिश लग रही हैं। नई-नवेली दुल्हन इसे किसी भी फंक्शन में कॉपी कर सकती हैं।

प्लाजो सूट

इन दिनों प्लाजो सूट काफी ट्रेंड में है। अगर आप भी ससुराल में स्टाइलिश सूट पहनना चाहती हैं, तो हिना के इस प्लाजो सूट से आइडिया लेना न भूलें। आप सूट के साथ कंट्रास्ट दुपट्टा कैरी कर सकती हैं।

प्लेन सिल्क साड़ी

एक्ट्रेस ने शाइनी प्लेन सिल्क साड़ी के साथ जरी वर्क ब्लाउज स्टाइल किया है। इस तरह की साड़ी पहनकर आप ननद को जला सकती हैं।

जरदोजी एंब्रॉयडरी सूट

आप किसी फंक्शन में रॉयल लुक पाना चाहती हैं, तो इस जरदोजी एंब्रॉयडरी सूट को कॉपी करें। हिना खान इस सूट में शानदार लग रही हैं।

टिशू सिल्क साड़ी

हिना खान ब्राउन कलर की टिशू सिल्क साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं। इस तरह की साड़ी पार्टी या फंक्शन के लिए परफेक्ट होती हैं। आप भी अपने वॉडरोब में इसे शामिल करें।

प्रिंटेड अनारकली सूट

आप हिना की तरह प्रिंटेड अनारकली सूट को स्टाइल करके महफिल की जान बन सकती हैं। यह आपको क्लासी और एलीगेंट लुक देगा।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@realhinakhan)