Pongal 2025: चारू असोपा के स्टाइलिश सूट पहनकर लगें कमाल


By Akshara Verma16, Jan 2025 11:34 AMjagran.com

Pongal के लिए Charu के स्टाइलिश सूट

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस Charu Asopa बेहद खूबसूरत हैं। उनका ड्रेसिंग सेंस काफी यूनिक है। आज हम Charu के स्टाइलिश सूट लेकर आए हैं, जिन्‍हें आप पोंगल पर पहन सकती हैं।

ट्रेंडी प्रिंटेड सूट स्टाइल

आजकल यह डिजाइनर सूट ट्रेंड में है। इस स्‍टाइलिश सूट को यंग गर्ल्स पोंगल के त्योहार पर पहन सकती हैं। इसके साथ, अगर आप ब्रेड हेयर स्टाइल बनाएंगी तो यह सूट को काफी एलिगेंट लुक देगा।

नूडल स्ट्रैप एलिगेंट एंब्रॉयडरी सूट

पोंगल के त्योहार पर आप Charu के इस नूडल स्ट्रैप वाले एंब्रॉयडरी सूट को पहनकर स्पॉट लाइट बन सकती हैं। टाइट बन हेयर स्टाइल आपके लुक में चार-चांद लगा देगा।

पंजाबी स्टाइल सूट

नई-नवेली दुल्हन अपने पहले पोंगल के त्योहार पर इस सूट की हैवी ज्वेलरी के साथ कैरी कर सकती हैं। यह आपको रॉयल लुक देगा।

फलोरल सूट

एक्ट्रेस इस सूट में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। यंग गर्ल्स Charu के इस सूट को हाई पोनी हेयर स्टाइल के साथ गॉर्जियस लुक के लिए कैरी कर सकती हैं।

हाई नेक डिसेंट सूट

एक्ट्रेस का यह डिसेंट सूट बेहद खूबसूरत लग रहा है। त्योहार पर हल्का सूट पहनना चाहती हैं, तो यह सूट आपके लिए परफेक्ट है। आप इसे डार्क मेकअप के साथ स्टाइल करके लुक में चार-चांद लगा सकती हैं।

सूती प्लाजो सूट

आप इस सूट को कर्ली हेयर स्टाइल और ऑक्सीडाइज ज्वेलरी के साथ पहन सकती हैं। साथ ही, ब्रेड हेयर स्टाइल इस सूट में चार-चांद लगाएगा।

प्लाजो स्टाइल सूट

एक्ट्रेस इस येलो सूट में बेहद सुंदर लग रही हैं। लड़कियां इस सूट को हैवी ज्वेलरी के साथ पोंगल के त्योहार पर स्टनिंग लुक लेने के लिए पहन सकती हैं। यह सूट देखने में बेहद अट्रैक्टिव है।

आप एक्ट्रेस के इन खूबसूरत सूट्स को पोंगल के त्योहार पर स्टाइलिश लुक लेने के लिए पहन सकती हैं। फैशन से जुड़ी हर अपडेट के लिए बने रहें JAGRAN.COM के साथ। Image Credit: Instagram (@asopacharu)