हिना खान टीवी की फेमस एक्ट्रेस हैं। जो अपनी एक्टिंग के साथ फैशन सेंस को लेकर भी अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। उनका हर लुक आते ही वायरल होने लगता है।
त्योहारों का सीजन शुरू हो चुका है। ऐसे में आज हम आपको अभिनेत्री के ट्रेंडी नेकपीस का कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं। जिनको आप फेस्टिवल्स पर कैरी कर सकती हैं।
हाल में डीवा ने ग्रीन स्टोन चोकर स्टाइल नेकपीस में अपना लेटेस्ट लुक शेयर किया है। जो कि उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है।
इस करवाचौथ आप अपने रेड लहंगे के साथ हिना के जैसा हैवी कुंदन नेकपीस स्टाइल कर सकती हैं। ये आपको एकदम महारानी लुक देगा।
आपको कुछ लाइट वेट कैरी करना है तो उसके लिए ऐसा स्लीक सा अमेरिकन डायमंड कलरफुल स्टोन पेंडेंट वाला नेकपीस पहन सकती हैं।
आजकल ऐसे पर्ल नेकपीस काफी फैशन में चल रहे हैं। इसे आप किसी भी कलर के ऑउटफिट संग कैरी करके जलवा दिखा सकती हैं।
यंग गर्ल्स से लेकर हर उम्र की महिलाएं हिना खान के जैसा सिल्वर स्टोन नेकपीस ट्राई कर सकती हैं। ये इंडियन और वेस्टर्न हर ऑउटफिट के संग खिलते हैं।
फेस्टिव सीजन के लिए आप भी एक्ट्रेस की तरह ब्रॉड गजरा बीड्स नेकपीस ले आए। इसे आप साड़ी या लहंगे किसी के साथ भी पहनकर शानदार दिखेंगी।