80 पार हुए बॉलीवुड के शहंशाह, निभाए हैं कई आइकॉनिक रोल


By Akanksha Jain11, Oct 2024 12:23 PMjagran.com

80 प्लस हुए अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड की शहंशाह यानी अमिताभ बच्चन आज अपना 81वां जन्मदिन मना रहे हैं। अमिताभ बच्चन ने अभी तक 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है।

अमिताभ बच्चन के आइकॉनिक रोल

अमिताभ बच्चन ने 1969 में फिल्म सात हिंदुस्तानी से अपने करियर की शुरुआत की थी। आज हम आपको उनके आइकॉनिक रोल के बारे में बताने जा रहे हैं।

अग्निपथ

फिल्म अग्निपथ में अमिताभ बच्चन ने विजय दीनानाथ चौहान का रोल निभाया था। इस फिल्म का ये डायलॉग भी काफी पॉपुलर हुआ था। इस फिल्म के लिए एक्टर को पहला नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। 

अमर अकबर एंथनी

अमर अकबर एंथनी तीन भाईयों की कहानी है। इस फिल्म में एक्टर ने एंथनी का रोल अदा किया है, जो काफी फनी और शानदार है।

मोहब्बतें

फिल्म मोहब्बतें में अमिताभ बच्चन ने म्यूजिक स्कूल के प्रिंसिपल का किरदार निभाया था। इस फिल्म का डायलॉग परंपरा, प्रतिष्ठा और अनुशासन बहुत ज्यादा पॉपुलर है।

शोले

फिल्म शोले में अमिताभ बच्चन ने जय का किरदार निभाया था। इस फिल्म में जय-वीरू की जोड़ी को भी दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।

सिलसिला

फिल्म सिलसिला में अमिताभ बच्चन के साथ जया बच्चन और रेखा भी नजर आई हैं। इस फिल्म के गानों को लोग आज भी सुनना पसंद करते हैं।

डॉन

 फिल्म डॉन में अमिताभ बच्चन ने आइकॉनिक दो रोल निभाएं हैं। इस फिल्म को अमिताभ बच्चन के फैंस बहुत पसंद करते हैं।

एंटरटेनमेंट से जुडे हर अपडेट के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ Image Source: IMDB