टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ और फैशन को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। आज वह किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं।
हिना खान का स्टाइल स्टेटमेंट बेहद कमाल का है। एक्ट्रेस एथनिक ड्रेस में ब्यूटीफुल लगती है, जिससे नई दुल्हन इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
अगर आपने रक्षाबंधन के लिए अभी तक आउटफिट सेलेक्ट नहीं किया है, तो हिना के इन फैशन और मेकअप लुक्स को कॉपी कर सकती हैं।
हिना खान ने एंब्रॉयडरी लहंगा के साथ न्यूड मेकअप किया है, जिससे इस राखी पर नई दुल्हन इंस्पिरेशन लेकर खूबसूरत नजर आ सकती हैं।
शादी के बाद पहली राखी पर बनारसी साड़ी संग ग्लोसी मेकअप करें। यह आपको गॉर्जियस लुक देगा।
नई दुल्हन रक्षाबंधन पर कुछ हटकर ट्राई करना चाहती हैं, तो ऐसे को-ऑर्ड सेट के साथ चोकर नेकलेस कैरी करें।
रक्षाबंधन के खास मौके पर अनारकली सूट बेहतरीन ऑप्शन है। इस लुक को कंप्लीट करने के लिए हैवी की जगह मेकअप को लाइट ही रखें।
हिना खान की तरह जैकेट के साथ लॉन्ग स्कर्ट राखी पर स्टाइल करें। यह लुक को और खूबसूरत बना देगा।
हिना के इन लुक्स को नई दुल्हन जरूर ट्राई करें। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@realhinakhan)