रिश्तों में आई खटास को दूर करने के लिए अपनाएं ये टिप्स


By Farhan Khan05, Aug 2025 12:07 PMjagran.com

रिश्ते में लड़ाई-झगड़ा है जरूरी

किसी महापुरुष ने कहा है कि रिश्ता निभाना एक आर्ट है और जो रिश्ता निभाना जान गया, उसकी जिंदगी मानो सफल हो गई। हर रिश्ते में लड़ाई-झगड़ा होना आम है।

रिश्ते में खटास आना

रिश्ते में लड़ाई-झगड़े बेहद जरूरी है, ताकि रिश्ते में कभी खटास न आए। वहीं, अगर रिश्ते में खटास आ जाए, तो संभालना बेहद मुश्किल हो जाता है।

रिश्ते में खटास मिटाने की टिप्स

आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स के बारे में बताएंगे, जिन्हें फॉलो करने से आप रिश्तों में आई खटास को प्यार में बदल सकते हैं। आइए इन टिप्स के बारे में विस्तार से जानें।

बात करते समय टोन का ध्यान रखें

इस दौरान आप अपने पार्टनर से जब भी बात करें, तो टोन का ध्यान रखें क्योंकि आप अच्छी बात को भी गलत टोन में बोलेंगे, तो आपकी वह अच्छी बात भी कड़वी ही लगेगी।

पार्टनर से आई कॉन्टैक्ट करें

अगर आप अपने पार्टनर के साथ कमरे में है, तो ऐसे में आपको उनसे आई कॉन्टैक्ट करना चाहिए। इससे रिश्ते में बढ़ती दूरिया कम होंगी। नहीं, तो दूरिया बढ़ती ही चली जाएगा।

पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताएं

अपने बिजी शेड्यूल में से पार्टनर के लिए समय निकालें और उनके साथ क्वालिटी टाइम बिताए। क्वालिटी टाइम बिताने से रिश्ते में आई दूरिया बेहद कम हो जाती है।

पार्टनर के सामने खुलकर अपनी बात रखें

आप फिलहाल अपने पार्टनर के लिए जो भी फील कर रहे हैं, उनके सामने खुल कर अपनी बात को रखें। इससे आपके रिश्ते में ईमानदारी आएगी और आपका पार्टनर अंदर से खुश हो जाएगा।

पार्टनर को स्पेस दें

अगर आपको लग रहा है कि बातचीत करने से झगड़ा और ज्यादा बढ़ सकता है तो कभी-कभी आपको अपने पार्टनर को थोड़ी स्पेस देना चाहिए।

लेख में दी गई सलाह और सुझाव केवल सामान्य सूचना के उद्देश्य से हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com