Mahashivratri: नई-नवेली दुल्हन दिखेंगी संस्कारी, पहनें हिना खान जैसे सूट्स


By Priyam Kumari13, Feb 2025 12:18 PMjagran.com

महाशिवरात्रि का त्योहार

साल भर के इंतजार के बाद महाशिवरात्रि का त्योहार एक बार फिर आ गया है। इस साल यह त्योहार 26 फरवरी को है। इस खास मौके पर महिलाएं विशेष रूप से सजती-संवरती हैं।

हिना खान के ट्रेंडी सूट्स

अगर आप महाशिवरात्रि के लिए सूट सर्च रही हैं, तो आज हम आपको हिना खान के ट्रेंडी सू्ट्स कलेक्शन दिखाने जा रहे हैं, जिनसे नई-नवेली दुल्हन इंस्पिरेशन ले सकती हैं।

जरदोजी एंब्रॉयडरी सूट

हिना खान जरदोजी एंब्रॉयडरी सूट में बहुत रॉयल लुक दे रही हैं। इस तरह के सूट हर खास मौके के लिए बेस्ट हैं। आप भी उनके इस लुक को ट्राई करके महाशिवरात्रि पर खूबसूरत नजर आ सकती हैं।

प्लाजो सूट

महाशिवरात्रि पर हिना खान का ये प्लाजो सूट पहन सकती हैं। इसके साथ कंट्रास्ट दुपट्टा आपके लुक पर चार चांद लगा देगा।

गरारा सूट

महाशिवरात्रि के खास मौके पर सबसे खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस के इस लुक को रीक्रिएट करें। उन्होंने गोल्डन वर्क गरारा सूट कैरी किया है, जिसमें वह बहुत प्यारी लग रही हैं।

हैवी वर्क सूट

हैवी वर्क सूट में नई-नवेली दुल्हन काफी गॉर्जियस लगती हैं। अगर आप महाशिवरात्रि पर शानदार लगना चाहती हैं, तो हिना के जैसा गोल्डन वर्क सूट ट्राई करें।

चिकनकारी सूट

अगर आप हैवी सूट पहनना पसंद नहीं करती हैं, तो इस तरह की चिकनकारी सूट पहनना न भूलें। इसमें आप अप्सरा से कम नहीं लगेंगी।

शरारा सूट

एक्ट्रेस ने सिल्क शरारा सूट वियर किया है, जिसमें वह बला की खूबसूरत लग रही हैं। आप सूट के साथ ओपन हेयर रख सकती हैं।

फैशन और स्टाइल से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@realhinakhan)