करें ये हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट, लंबे समय तक रहेंगे सेहतमंद


By Farhan Khan07, Mar 2024 02:14 PMjagran.com

नाश्ता करना

शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए सुबह का नाश्ता पौष्टिक और भरपूर होना चाहिए। नाश्ते में पौष्टिक चीजों का सेवन करने से आपको दिन भर की एनर्जी मिलती है।

भागदौड़ भरी जीवनशैली

आज के समय में भागदौड़ भरी जीवनशैली और समय की कमी के कारण पौष्टिक तत्वों से भरपूर नाश्ता नहीं ले पाते हैं। नाश्ते में प्रोटीन से भरपूर फूड्स होना बहुत जरूरी है।

हाई प्रोटीन ब्रेकफास्ट

ऐसे में आज हम आपको हाई प्रोटीन वाले इंडियन ब्रेकफास्ट के बारे में बताएंगे, जिन्हें खाने से आप दिनभर एनर्जी से भरपूर रहेंगे। आइए इनके बारे में जानें।

मटर पोहा और मूंगफली

सुबह के नाश्ते में मटर पोहा और मूंगफली का सेवन करने से शरीर को पर्याप्त पोषण मिलता है। आलू की जगह आप पोहे में मटर और मूंगफली डालें।

26 ग्राम प्रोटीन

मूंगफली में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा होती है। 100 ग्राम मूंगफली 26 ग्राम प्रोटीन होता है, वहीं मटर में भी 5 ग्राम प्रति 100 ग्राम प्रोटीन की मात्रा होती है।

पनीर खाएं

पनीर में प्रोटीन, कैल्शियम, सोडियम और फास्फोरस जैसे पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा होती है। 100 ग्राम प्रोटीन में लगभग 14-15 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है।

बेसन चीला

बेसन से बना चीला भी एक बेहतरीन नाश्ता है। आप इसे आसानी से बना सकते हैं। बेसन में प्रोटीन की पर्याप्त मात्रा होती है और इसके साथ यह कई अन्य पोषक तत्वों का भंडार होता है।

मूंग दाल

मूंग दाल में फैट की मात्रा कम होती है और प्रोटीन पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। आप इससे बनी डिशेज का सेवन सुबह नाश्ते के समय कर सकते हैं।

ब्रेकफास्ट में इन चीजों का सेवन जरूर करें। आपको कुछ दिनों में फर्क नजर आने लगेगा। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com