अक्सर लोगों को सुबह चाय पीने की आदत होती है। कई लोग चाय में नमक मिलाकर पीना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं कि नमक वाली चाय पीने से क्या फायदे होते हैं?
चाय को बनाते समय उसमें 1 चुटकी नमक मिला देना चाहिए। इससे चाय का स्वाद बढ़ जाता है और चाय फायदेमंद होती है। इसे पीने से शरीर की क्रियाशीलता बढ़ने लगती है।
अगर आप ब्लैक टी में नमक मिलाकर चाय पीते हैं तो यह पाचन एंजाइम को बढ़ाता है। इस बात का ध्यान रखें कि चाय बनाने के बाद ही नमक डालें।
एक शोध के अनुसार, नमक इम्यून सिस्टम को मजबूत करने में मदद करता है। चाय में 1 चुटकी नमक मिलाकर पीने से इम्यूनिटी मजबूत होने लगती है।
कई लोगों को ब्लैक टी पीने से सीने में जलन होने लगती है। इस चाय में नमक मिलाकर पीने से सीने में जलन की समस्या नहीं होती है।
अगर आपके गले में खराश की समस्या है तो नमक वाली चाय पीना शुरू कर दें। इसे पीने से गले में हो रही खराश और सर्दी-जुकाम की समस्या दूर होने लगती है।
डायबिटीज होने पर शुगर वाली चाय पीने से बचना चाहिए। वहीं, अगर आप चाय पी रहे हैं तो उसमें 1 चुटकी नमक मिला लें। इससे डायबिटीज कंट्रोल रहता है।
नमक वाली चाय बनाने में चायपत्ती, नमक और चीनी की जरूरत होती है। बिना दूध के भी इस चाय को तैयार कर सकते हैं। चाय बन जाने के बाद उसमें 1 चुटकी नमक मिला दें।
शरीर को हेल्दी रखने के लिए खाए जाने वाले पोषक युक्त पदार्थों के बारे में जानने और लाइफस्टाइल से जुड़ी अन्य जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ