अनियमित दिनचर्या के कारण आजकल कम उम्र में ही लोगों को हाई बीपी की समस्या होने लगी है। इस समस्या से दुनिया में कई लोग जूझ रहे हैं।
हाई बीपी की समस्या कई बार जेनेटिक होने के साथ-साथ खराब लाइफस्टाइल और तनाव के कारण हो सकती है।
ऐसे में आज हम आपको बतायेंगे कि सुबह में अगर आपको ये लक्षण नजर आ रहे हैं तो आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है।
यदि सुबह उठते ही चक्कर आए तो यह हाई ब्लड प्रेशर का एक प्रमुख लक्षण हो सकता है।
बिस्तर से उठने के तुरंत बाद ही यदि चक्कर जैसा महसूस हो तो अपना बीपी चेक करना चाहिए। यदि बीपी ज्यादा रहता है तो डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।
यदि सुबह उठते ही बहुत अधिक प्यास लगे तो यह भी हाई ब्लड प्रेशर का लक्षण हो सकता है। हाई बीपी होने पर मुंह सूखने जैसा अनुभव हो सकता है।
सुबह के समय प्यास बहुत अधिक लगती है। ऐसे में अपनी बीपी जरूर चेक करना चाहिए।
सुबह यदि उल्टी और मतली होने के साथ बेचैनी या घबराहट महसूस हो तो यह हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण हो सकते हैं।
अगर आपको भी इनमें से कोई भी लक्षण नजर तो आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com