लाल फूल से करें ये चमत्कारी उपाय, कर्ज से मिलेगा छुटकारा


By Ashish Mishra27, Feb 2025 10:00 PMjagran.com

कर्ज का सामना करना

अक्सर लोग कर्ज की समस्या का सामना करते हैं, तो इससे बचने के लिए उपाय करें। आइए जानते हैं कि लाल फूल से कौन से उपाय करने से कर्ज से छुटकारा मिलता है?

धन की कमी

कई लोग कड़ी मेहनत के बाद भी धन की कमी का सामना करते हैं। इन लोगों को रोज स्नान करने के बाद पूजा-पाठ करना चाहिए।

गुड़हल के फूल के उपाय

कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे करने से व्यक्ति को कर्ज से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही, धन प्राप्ति के योग बनते हैं और मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।

मां लक्ष्मी को गुड़हल चढ़ाएं

शुक्रवार के दिन पूजा करते समय मां लक्ष्मी को गुड़हल के फूल के साथ मिश्री का भोग लगाएं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक को आशीर्वाद देती हैं।

जल में गुड़हल डालकर अर्घ्य दें

सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल में गुड़हल का फूल डालकर अर्घ्य दें। इससे कार्य में सफलता मिलती है और रुके हुए कार्य होने लगते हैं।

तिजोरी में गुड़हल का फूल रखें

शुक्रवार के दिन पूजा करके गणेश जी और मां दुर्गा का ध्यान करते हुए तिजोरी में गुड़हल का फूल रखना चाहिए। इससे कर्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है।

कारोबार में होगा लाभ

बिजनेस में नुकसान का सामना करने वाले साधकों को तांबे के कलश में गुड़हल का फूल डालकर सूर्य देव को अर्पित करना चाहिए। इससे कारोबार में लाभ होता है।

आर्थिक स्थिति होगी बेहतर

गुड़हल के इन उपायों को करने से साधक की आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है। इसके साथ ही, तरक्की के योग बनते हैं और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

पढ़ते रहें

धन की कमी दूर करने के उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ