पूरी दुनिया में जहां महिलाओं की सुरक्षा और समानता के लिए काम किया जा रहा है, वहीं एक ऐसा देश है जिसकी कहानी अजीब है।
एक ऐसा देश जहां दुष्कर्म करने की मुख्य वजह है शादी मतलब लोग दुष्कर्म सिर्फ इसलिए करते हैं ताकि वो उस लड़की से शादी कर सकें।
एक ऐसा देश जहां दुष्कर्म समस्या के बाद अब धीरे-धीरे प्रथा बनती जा रही है।
किर्गिजस्तान एक ऐसा देश है जहां लड़के पहले लड़कियों का जबरन दुष्कर्म करते हैं और फिर उन्हें छोड़ देते हैं।
किर्गिजस्तान में बदनामी से बचने के लिए लड़की को मजबूरन उसी आदमी से शादी करनी पड़ती है।
रिपोर्ट में जारी आंकड़ों के मुताबिक यहां हर साल 12000 लड़कियों का अपहरण कर शादी के लिए दुष्कर्म किया जाता है।
प्रांतीय सरकार ने ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कदम तो उठाए लेकिन उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली।