डेंगू का रामबाण इलाज है इन पत्तों का पानी


By Amrendra Kumar Yadav04, Aug 2024 03:30 PMjagran.com

डेंगू बुखार में शरीर होता है कमजोर

डेंगू बुखार होने से शरीर की इम्यूनिटी बहुत कमजोर हो जाती है और प्लेटलेट्स भी बहुत तेजी से कम होने लगती हैं। ऐसे में स्वास्थ्य का ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है।

लापरवाही बरतने पर हो सकती है परेशानी

डेंगू बुखार में लापरवाही बरतना स्वास्थ्य के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकता है। ऐसे में कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिनको करने से डेंगू बुखार में राहत मिलती है।

तुलसी की पत्तियों का करें इस्तेमाल

तुलसी की पत्तियां स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होती हैं। इनमें पाए जाने वाले एंटी-बैक्टीरियल गुण डेंगू जैसी गंभीर बीमारी से लड़ने में मदद करते हैं।

पानी में उबालें तुलसी की पत्तियां

2 गिलास पानी में तुलसी की पत्तियां मिलाकर उबालें, इसके बाद इसमें 2 चुटकी कालीमिर्च का पाउडर मिलाएं। आधा रहने के बाद पानी को छानकर पिएं।

मेथी के पत्ते

ये पत्ते भी डेंगू का कारगर इलाज हैं। कुछ मेथी के पत्तों को 2 गिलास पानी में उबालें और आधा होने पर छानकर पिएं। इनका सेवन करने से प्लेटलेट्स बढ़ती हैं और डेंगू से राहत मिलती है।

पपीते के पत्तों का सेवन करें

ये पत्ते डेंगू की समस्या में बहुत लाभकारी होते हैं। इनका सेवन करने के लिए इन्हें साफ पानी से धो लें और पानी में भिगोकर रख दें। 1 घंटे बाद इन पत्तों को पीस लें।

सुबह-शाम करें सेवन

पीसने के बाद भिगोए पानी में मिलाएं और छानकर सेवन करें। डेंगू की समस्या में सुबह-शाम इसका सेवन करने से प्लेटलेट्स तेजी से बढ़ती हैं।

नीम के पत्ते हैं बहुत लाभकारी

नीम के पत्ते भी डेंगू की समस्या में बहुत लाभकारी होते हैं। इसके लिए पानी में नीम के पत्तों को धोकर उबाल लें और छानकर पिएं। इनका सेवन करने से डेंगू से राहत मिलती है साथ ही इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।

डेंगू की समस्या में इन चीजों का सेवन करने से स्वास्थ्य को बहुत लाभ मिलते हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM