दिमाग हमारे शरीर का सबसे अहम हिस्सा होता है। यह फिजिकल एक्टिविटीज पर भी असर डालता है। अक्सर लोग फिजिकल हेल्थ का तो ध्यान देते हैं लेकिन मेंटल हेल्थ को इग्नोर करते हैं।
ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखने के लिए फिजिकल हेल्थ के साथ-साथ मेंटल हेल्थ का भी ध्यान रखना चाहिए। मेंटल हेल्थ को दुरुस्त रखने के लिए रोजाना ये एक्टिविटीज कर सकते हैं।
रोजाना एक्सरसाइज करने से शरीर स्वस्थ रहता है। इसके साथ ही ब्रेन भी अच्छे से फंक्शन करता है। एक्सरसाइज करने से हैप्पी हार्मोन रिलीज होता है, जो ब्रेन को हेल्दी रखने में मदद करता है।
पजल्स भी ब्रेन के लिए बहुत अच्छी होती हैं। पजल्स सॉल्व करने से दिमाग की कार्यक्षमता बढ़ती है और ब्रेन की मसल्स मजबूत होती हैं।
दिमाग के लिए मेडिटेशन बहुत जरूरी होता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में मेडिटेशन करने से दिमाग शांत रहता है और फोकस बढ़ता है।
वहीं, डांसिंग एक्टिविटीज भी ब्रेन के लिए बहुत फायदेमंद होती हैं। डांस करने से ब्रेन एक्टिव रहता है और चीजों को भूलने की बीमारी भी दूर होती है।
चेस गेम भी ब्रेन के लिए हेल्दी होता है। इससे फोकस बढ़ता है और दिमाग की कार्यशैली बेहतर होती है। इसके लिए रोजाना थोड़ी देर चेस खेलें।
ब्रेन पावर को बढ़ाने के लिए रोजाना ये एक्टिविटीज करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com