शरीर में कैल्सियम और विटामिन-D की कमी के कारण हड्डियां कमजोर हो जाती है। आप अपने डाइट में कुछ जरूरी सप्लीमेंट्स को ले सकते हैं, जिससे आपकी हड्डियां मजबूत हो सकती हैं।
इसमें मैग्नीशियम प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों के विकास के लिए काफी मददगार है। रोजाना आप केले का सेवन कर सकते हैं।
पालक में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, विटामिन-A और फाइबर पाये जाते हैं। ये हड्डियों को मजबूत करने में सहायक है।
पपीते में पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है, जो शरीर के लिए आवश्यक है। आप डेली डाइट में पपीते का सेवन कर सकते हैं।
स्ट्रॉबेरी में कैल्शियम, विटामिन सी, मैंगनीज और भी कई पोषक तत्व से भरपूर होते हैं। आप इसे डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। ये हड्डियों के संरचना में सहायता करती है।
डाइट में दूध, पनीर, दही आदि को जरूर शामिल करें। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाए जाते हैं। ये हड्डियों को मजबूत बनाने में मददगार हैं।
अंडे में प्रोटीन, विटामिन-D और अन्य पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में पाये जाते हैं। रोजाना आप एक-दो अंडे का सेवन कर सकते हैं। इससे हड्डियां स्वस्थ रहेंगी।