बिस्तर से उठने का सही तरीका क्या है?


By Amrendra Kumar Yadav08, Mar 2024 09:00 AMjagran.com

स्वस्थ शरीर के लिए नींद है जरूरी

स्वस्थ शरीर के लिए पर्याप्त नींद बहुत जरूरी है, नींद पूरी न होने से दिनभर लो एनर्जी फील होती है और किसी काम में मन नहीं लगता, जिस वजह से प्रोडक्टिविटी प्रभावित होती है।

बिस्तर से उठने के नियम

अधिकतर लोग बिस्तर से उठते समय गलती करते हैं, इस वजह से कई परेशानियां होती हैं। कई बार उठते समय लोगों को कमर दर्द की शिकायत होती है, ऐसे में उठते समय ये सही तरीका अपना सकते हैं।

बाईं तरफ सोएं और दाईं तरफ उठें

आयुर्वेद के अनुसार, बाईं तरफ सोना सही माना गया है, इससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। वहीं उठते समय दाहिनी तरफ से उठना चाहिए।

करें स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज

अक्सर लोग उठ तो जाते हैं लेकिन आलस की वजह से बिस्तर छोड़ने का मन नहीं करता, तो ऐसी अवस्था में बिस्तर पर ही स्ट्रेचिंग करें। ऐसा करने से शरीर की जकड़न कम होती है और आलस दूर होता है।

नहीं होगा कमर में दर्द

वहीं जिन लोगों को सुबह उठते समय कमर में दर्द होता है, तो उन लोगों को पहले हाथों को स्ट्रेच करें और फिर कमर को नीचे की ओर झुकाएं, ऐसा करने से सुबह होने वाले कमर दर्द से राहत मिलती है।

हो जाते हैं एक्टिव

बिस्तर पर थोड़ी सी ही स्ट्रेचिंग करने से आलस दूर होता है और शरीर एक्टिव होता है। स्ट्रेचिंग करने से दिन की शुरुआत अच्छी होती है।

नर्व्स सिस्टम जागते हैं

सुबह उठकर हथेलियों को आपस में रगड़ना चाहिए, इससे नर्व्स सिस्टम जागते हैं और बॉडी एक्टिव होती है। हथेलियों को आपस में रगड़कर आंखों पर रखना चाहिए, ऐसा करने से शरीर एक्टिव होता है। इसके अलावा बिस्तर झटके में नहीं छोड़ना चाहिए। उठने के बाद पहले थोड़ा आराम करें और फिर धीरे से उठें।

हाथों के सहारे उठें

बिस्तर छोड़ते समय हमेशा आराम से उठना चाहिए और इसके लिए हाथों का सहारा लेना चाहिए। ऐसा करने से पीठ और गर्दन पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता है।

बिस्तर छोड़ने से पहले इन बातों का ध्यान रखना चाहिए, लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com