स्ट्रीट फूड्स सभी को पसंद होते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे स्ट्रीट फूड के बारे में बताएंगे, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है। आइए इन फूड्स के बारे में जानें।
लिस्ट में पहले नंबर पर शकरकंद आती है। इसे स्वीट पोटेटो भी कहा जाता है। इसमें विटामिन, मिनरल और एंटी-ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व होते हैं।
लिस्ट में दूसरे नंबर पर चना-चाट आती है। इसमें जिंक, आयरन, मैग्नीशियम और कैल्शियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। आपको भी इसका सेवन करना चाहिए।
लिस्ट में तीसरे नंबर भेलपुरी आती है। यह सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इसमें मुरमुरे, प्याज, सेव, टमाटर, इमली की चटनी, पुदीने की चटनी, नींबू का रस ही इस्तेमाल किया जाता है।
लिस्ट में चौथे नंबर पर उबले हुए अंडे आते हैं। इनमें विटामिन, फोलेट, फास्फोरस, सेलेनियम, कैल्शियम और जिंक जैसे पोषक तत्व होते हैं। आपको रोज इनका सेवन करना चाहिए।
यह स्वादिष्ट और हेल्दी होती है। इसमें अनार और सेब, रसीले अनानास और पौष्टिक केले के छोटे-छोटे टुकड़े शामिल किए जाते हैं। यह फाइबर से भरपूर होती है।
इन स्ट्रीट फूड्स में नारियल की स्लाइस भी शामिल है। इसमें कॉपर, सेलेनियम, आयरन, फास्फोरस, पोटैशियम, मैग्नीशियम और जिंक जैसे खनिज मौजूद होते हैं।
आप भी खीरा खा सकते हैं। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-बी, विटामिन-सी, विटामिन-के, पोटेशियम और कॉपर पाया जाता है।
लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com