बढ़ती उम्र के साथ ही लोग कई समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। जोड़ों का दर्द इन्हीं समस्याओं में से एक है, जो आजकल कई लोगों के लिए परेशानी की वजह बना हुआ है।
बुजुर्ग के अलावा इन दिनों कुछ वयस्क भी जोड़ों के दर्द का शिकार होते जा रहे हैं। इसकी वजह से उठना-बैठना और चलना तक मुश्किल हो जाता है।
ऐसे में आज हम कुछ हेल्दी ड्रिंक्स के बारे में बताएंगे, जिनका अगर आप सेवन करते हैं तो जोड़ों के दर्द से निजात पा सकते हैं। आइए इसके बारे में जानें।
ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनोल्स पाए जाते हैं, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव होते हैं। वे ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने और जोड़ों की सूजन को रोकने में मदद मिलती है।
दूध कैल्शियम, विटामिन डी और प्रोटीन का एक बेहतरीन स्रोत माना जाता है। यह हमारी हड्डियों के सही और बेहतर विकास के लिए भी काफी गुणकारी माना जाता है।
ऐसे में दूध पीने से जोड़ों के दर्द को कम करने और हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।
विटामिन सी से भरपूर संतरा इम्यूनिटी बढ़ाने के साथ ही जोड़ों के दर्द से राहत भी दिलाता है। विटामिन, मिनरल और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, जो जोड़ों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देता है।
एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण से भरपूर चेरी का जूस भी आपको जोड़ों के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसे पीने से जोड़ों की सूजन को कम किया जा सकता है।
अगर आप भी जोड़ों के दर्द से निजात पाना चाहते हैं तो इन ड्रिंक्स का सेवन जरूर करें। लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com