भीषण गर्मी के बाद अब मानसून की आहट हो रही है। गर्मी के बाद मानसून आने से लोगों को बहुत राहत मिलती है। हालांकि, इस मौसम में बहुत से बैक्टीरिया भी एक्टिव हो जाते हैं।
बैक्टीरिया एक्टिव होने की वजह से इम्यूनिटी कमजोर होने लगती है, जिस वजह से इस मौसम में सर्दी-खांसी और गले में खराश की समस्या बहुत आम है।
ऐसे में इस मौसम में खानपान का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। एक हेल्दी ड्रिंक के बारे में बताएंगे, जिसका सेवन करने से इस मौसम में होने वाली बीमारियों से बचाव होगा।
इस ड्रिंक को बनाने के लिए 1 लीटर पानी लें और इसमें 1 चम्मच सोंठ पाउडर मिलाएं। इसके बाद पानी को उबालें।
इस पानी को तब तक उबलने दें जब तक यह आधा न हो जाए। इसके बाद इसे छान लें और ठंडा होने पर सिप-सिप कर पिएं।
इस ड्रिंक का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, जिससे संक्रामक रोगों से बचाव होता है। रोजाना इस ड्रिंक का सेवन करने से सर्दी-खांसी की समस्या से राहत मिलेगी।
मानसून के सीजन में अक्सर पेट संबंधी शिकायतें होती हैं। ऐसे में इस ड्रिंक का सेवन करने से गैस, ब्लोटिंग आदि समस्याओं से राहत मिलती है।
वहीं, इस ड्रिंक का सेवन करने से मेटाबॉलिज्म बूस्ट होता है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है। ऐसे में वेट लॉस के लिए भी इस ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं।
मानसून में होने वाली बीमारियों से बचाव के लिए यह ड्रिंक बहुत लाभकारी है। लाइफस्टाइल और हेल्थ से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com