दुनियाभर में डायबिटीज के मरीज तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। जिसका मुख्य कारण बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान है।
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव कर ब्लड शुगर का स्तर सामान्य किया जा सकता है।
आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे जिनका सेवन करने से आप डायबिटीज जैसी बीमारी पर काबू पा सकते हैं।
पालक का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इसे खाने से शरीर में रक्त शर्करा के स्तर में सुधार होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए पालक पत्ते का चाट हेल्दी ऑप्शन हो सकता है।
भारतीय नाश्ते में चीला काफी लोकप्रिय है। डायबिटीज के मरीजों के लिए मसूर दाल का चीला फायदेमंद साबित हो सकता है।
नट्स पोषक तत्वों का खजाना है। ये अनसैचुरेटेड फैट, कैल्शियम और कई विटामिन से भरपूर होते हैं। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो नाश्ते में भुने हुए नट्स खा सकते हैं।
पनीर के इस्तेमाल से कई तरह की डिशेज बनाई जाती है, लेकिन शुगर के मरीजों के लिए ग्रील्ड पनीर अच्छा ऑप्शन है। आप इसे स्नैक्स के रूप में खा सकते हैं।
इडली काफी हल्का और हेल्दी नाश्ता होता है। वेट लॉस डाइट में भी इडली शामिल करने की सलाह दी जाती है।
शुगर के मरीज स्नैक्स के तौर पर भेलपुरी का स्वाद ले सकते हैं। आप इसे घर पर ही कम समय में बना सकते हैं।