खाएं ये चीजें, कब्ज और एसिडिटी से रहेंगे दूर


By Farhan Khan10, Nov 2023 09:00 AMjagran.com

अनहेल्दी फूड्स

कई बार अनहेल्दी चीजें खाने के कारण गैस, पेट दर्द, कब्ज, दस्त, पेट फूलने आदि की समस्या होती हैं।

हेल्दी चीजें

एक्सपर्ट्स भी हमेशा उन्हीं चीजों को खाने की सलाह देते हैं, जिससे पाचन स्वस्थ रहता है और पेट की बीमारियों से आप बचे रहेंगे।

खाएं ये चीजें

ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बताएंगे, जो पेट से जुड़ी समस्या को कम करने में मददगार माने जाते हैं।

मूंग दाल

जो लोग कमजोर पाचन के कारण कई तरह की समस्याओं का सामना करते हैं, वो अपनी डाइट में मूंग दाल से बनी खिचड़ी शामिल कर सकते हैं।

दही

दही में गुड बैक्टीरिया पाए जाते हैं, जो पाचन संबंधी समस्या को कम करने में मदद करते हैं। दही प्रोबायोटिक होता है, जो पाचन को ठीक रखता है।

इम्यूनिटी स्ट्रांग

अगर आप अपच से परेशान हैं, तो अपनी डाइट में रोजाना एक कटोरी दही शामिल कर सकते हैं। इसे खाने से इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

उबले आलू

आप उबले आलू का भी सेवन कर सकते हैं, यह ऊर्जा का समृद्ध स्रोत है। आप इस पर मसाले डालने से बचें।

हर्बल टी

कुछ चाय पेट की समस्या को कम करने में मदद करते हैं। इसके लिए आप हर्बल टी पी सकते हैं। यह मतली को कम करने में मदद करता है, जिससे पाचन को बढ़ावा मिलता है।

पढ़ते रहें

लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com